लेटेस्ट न्यूज़

माफिया बदन सिंह बद्दो के खिलाफ अब 5 लाख का इनाम घोषित, जानें कौन है ये मोस्ट वांटेड

UP News: उत्तर प्रदेश में माफियाओं पर लगातार नकेल कसी जा रही है. सूबे की योगी सरकार और पुलिस अपराधियों और माफियाओं को लेकर लगातार…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश में माफियाओं पर लगातार नकेल कसी जा रही है. सूबे की योगी सरकार और पुलिस अपराधियों और माफियाओं को लेकर लगातार एक्शन मोड में नजर आ रही हैं. इसी बीच यूपी के एक और माफिया बदन सिंह बद्दो का नाम एक बार फिर चर्चाओं में आ गया है. दरअसल उत्तर प्रदेश के गृह विभाग ने माफिया बदन सिंह बद्दो के खिलाफ इनाम की रकम बढ़ा दी है. अब बदन सिंह बद्दो के खिलाफ 5 लाख का इनाम घोषित कर दिया गया है. बता दें कि इससे पहले इसके खिलाफ 2.50 लाख का इनाम घोषित था.