लेटेस्ट न्यूज़

17 साल के आदर्श उपाध्याय को बस्ती में पुलिस ने पीट-पीटकर मार डाला! आखिर क्यों किया इतना टॉर्चर?

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में पुलिस हिरासत में नाबालिग की मौत. परिजनों ने लगाया थर्ड डिग्री टॉर्चर का आरोप. सरकार के 'सेवा, सुरक्षा और सुशासन' के दावे पर उठे सवाल.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Basti Crime News: उत्तर प्रदेश सरकार जब अपने आठ साल पूरे होने का जश्न मना रही थी और इसे 'सेवा, सुरक्षा और सुशासन दिवस' के रूप में प्रचारित कर रही थी, ठीक उसी दिन प्रदेश के बस्ती जिले में पुलिस की क्रूरता की एक भयावह तस्वीर सामने आई. आरोप है की यहां दो पुलिसकर्मियों ने मामूली विवाद के चलते एक नाबालिग युवक को हिरासत में लिया और उसे इस कदर प्रताड़ित किया कि उसकी मौत हो गई. पुलिसकर्मियों ने पीड़ित के परिजनों से कथित तौर पर 5000 रुपये की मांग की थी और जब परिवार ने पैसे नहीं दिए, तो थर्ड डिग्री टॉर्चर दिया गया.