13 साल की नाबालिग से गैंगरेप, बेटे ने लिया जन्म, बड़ा होकर मां को दिलाया न्याय
वर्ष 1994 में लखनऊ में एक 13 साल की नाबालिग गर्भवती हो गई. वजह उसके साथ दो लोगों ने गैंगरेप किया था. नाबालिग बहन और…
ADVERTISEMENT
वर्ष 1994 में लखनऊ में एक 13 साल की नाबालिग गर्भवती हो गई. वजह उसके साथ दो लोगों ने गैंगरेप किया था. नाबालिग बहन और बहनोई के पास रहती थी. गर्भवती होने के बाद उसने एक बेटे को जन्म दिया. बेटा जब बड़ा हुआ और उसको मां की आपबीती का पता चला तो उसने मां से न्याय पाने के लिए कहा. बेटे के कहने पर मां ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया. पुलिस ने बेटे से एक आरोपी मोहम्मद रजी उर्फ गुडडू का डीएनए मैच कराया तो मैच हो गया. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. दूसरे आरोपी मोहम्मद नकी उर्फ ब्लेडी से भी डीएनए मैच होने के बाद पुलिस ने बुधवार को उसे शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है.