UPTak Baithak Logo

चंदौली पुलिस ने ‘फिल्मी अंदाज’ में गौतस्कर को यूं किया अरेस्ट, बदमाश का हुआ ये हाल

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में मंगलवार रात पशु तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई. एनकाउंटर के बाद पुलिस ने पशु तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Chandauli Police: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में मंगलवार रात पशु तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई. एनकाउंटर के बाद पुलिस ने गौतस्कर को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं, घायल बदमाश का दूसरा साथी मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है. बता दें कि गिरफ्तार किया गया बदमाश इनामिया गौतस्कर है. बिहार के कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के रहने वाले कुलदीप यादव नामक इस बदमाश पर पुलिस ने 25000 रुपये का इनाम भी घोषित किया था और यह पिछले 6 महीने से फरार चल रहा था.