UPTak Baithak Logo

लखीमपुर खीरी: नाबालिग दलित बहनों का रेप-मर्डर! विपक्ष आक्रामक, CM योगी ने दिया ये निर्देश

Lakhimpur Kheri Dalit sisters Rape-Murder: लखीमपुर खीरी जिले के निघासन क्षेत्र में गन्ने के खेत में एक पेड़ पर फांसी से लटकती पाई गई दो…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Lakhimpur Kheri Dalit sisters Rape-Murder: लखीमपुर खीरी जिले के निघासन क्षेत्र में गन्ने के खेत में एक पेड़ पर फांसी से लटकती पाई गई दो दलित बहनों के साथ कथित रेप और हत्या के मामले में गुरुवार को छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया. सभी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता, एक पक्का आवास एवं कृषि भूमि का पट्टा दिए जाने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा किए गए एक अन्य ट्वीट में कहा गया कि इस मामले में त्वरित अदालत में प्रभावी पैरवी कर एक माह के भीतर दोषियों को उनके कृत्य की सजा दिलाई जाएगी.