लेटेस्ट न्यूज़

सुलतानपुर में सेवानिवृत्त सैनिक के बेटे का शव नदी में मिला, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

Sultanpur News Hindi: सुलतानपुर जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक सेवानिवृत्त सैनिक के बेटे का शव गोमती नदी में बरामद किया. परिजनों…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Sultanpur News Hindi: सुलतानपुर जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक सेवानिवृत्त सैनिक के बेटे का शव गोमती नदी में बरामद किया. परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार, सुलतानपुर जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र के निवासी सेवानिवृत्त सैनिक निजाम के पुत्र बाबर (25) का शव थाना गोसाईगंज क्षेत्र में टाटिया नगर में गोमती नदी में सोमवार की शाम को बरामद किया गया.