लेटेस्ट न्यूज़

प्रयागराज: BSP विधायक राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल पर जानलेवा हमला, मौत

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से बड़ी खबर सामने आई है. बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड (Raju Pal murder case) के गवाह उमेश पाल…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से बड़ी खबर सामने आई है. बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड (Raju Pal murder case) के गवाह उमेश पाल पर जानलेवा हमला हुआ है. उमेश पाल पर घर के बाहर ही गोली और बम से हमला हुआ है. घायलवस्था में उमेश पाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, इस हलमे में उमेश पाल के सुरक्षा में लगे दो गनर के भी घायल हुए हैं, जिसमें से एक गनर की भी मौत हो गई है. DGP डीएस चौहान ने इस बात की पुष्टी की.