लेटेस्ट न्यूज़

भाई के लिए बनाया खाना, फिर आई मौत की खबर... हरियाणवी स्टार दिव्यांका सिरोही के साथ आखिरी समय में क्या हुआ?

Divyanka Sirohi Death News: हरियाणवी कलाकार दिव्यांका सिरोही का 30 साल की उम्र में निधन. इंस्टाग्राम स्टार और 50 गानों की अभिनेत्री दिव्यांका की संदिग्ध मौत से म्यूजिक इंडस्ट्री स्तब्ध. देखें उनके जीवन से जुड़ी 7 बड़ी बातें.

ADVERTISEMENT

social share
google news
1

1/7

संदिग्ध परिस्थितियों में हुआ निधन: हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री की जानी-मानी कलाकार दिव्यांका सिरोही का महज 30 साल की उम्र में संदिग्ध परिस्थितियों में निधन हो गया. मंगलवार देर रात गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित उनके घर पर यह दुखद घटना घटी. अचानक तबीयत बिगड़ने और चक्कर आने के कारण वह जमीन पर गिर पड़ीं, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट लगी और उनकी जान चली गई.

2

2/7

घर पर अकेली थीं दिव्यांका: मौत से कुछ समय पहले तक दिव्यांका बिल्कुल सामान्य थीं और उन्होंने अपने भाई के लिए खाना भी बनाया था. जब भाई किसी काम से बाहर गया, तो दिव्यांका ने उसे मैसेज पर 'ओके' लिखकर घर का गेट बंद करने का भरोसा दिया था. लेकिन जब परिवार वापस लौटा, तो उन्हें दिव्यांका का निष्प्राण शरीर मिला, जो पूरी तरह अकड़ चुका था.

3

3/7

मौत की वजह अब तक अनसुलझी: दिव्यांका की अचानक हुई मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. हालांकि शुरुआती आशंका 'हार्ट अटैक' की जताई जा रही है, लेकिन परिवार ने उनके शरीर पर सूजन और सिर पर चोट की बात भी कही है. मौत का वास्तविक और सटीक कारण क्या रहा, यह अभी तक पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया है और जांच जारी है.

4

4/7

बुलंदशहर से 'स्टारडम' तक का सफर: 19 नवंबर 1996 को बुलंदशहर में जन्मी दिव्यांका अपने परिवार के बहुत करीब थीं. वह गाजियाबाद में अपने भाई-बहन के साथ रहती थीं. अभिनय की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने नौकरी भी की थी, लेकिन अपनी मेहनत और सहज स्वभाव के दम पर उन्होंने बहुत कम समय में हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना ली थी.

5

5/7

सोशल मीडिया पर था जबरदस्त क्रेज: दिव्यांका सिरोही सोशल मीडिया की दुनिया में एक बड़ा नाम थीं. इंस्टाग्राम पर उनके 1.3 मिलियन (13 लाख) से ज्यादा फॉलोअर्स थे. सुनंदा शर्मा के मशहूर गाने "मेरी मम्मी नू पसंद नी तू" पर बनाए गए उनके वीडियो ने उन्हें रातों-रात वायरल कर दिया था. उनके फैंस उनकी सादगी और वीडियो बनाने के अंदाज को बेहद पसंद करते थे.

6

6/7

दिग्गज कलाकारों के साथ किया काम: दिव्यांका ने अपने करियर में 50 से अधिक हरियाणवी गानों में काम किया था. उन्होंने मासूम शर्मा, अमित सैनी रोहतकिया और केडी जैसे इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर की. सिरसा के जेसीडी कॉलेज में मासूम शर्मा के साथ उनके लाइव शो ने उनकी लोकप्रियता में चार चांद लगा दिए थे, जिससे वह घर-घर में पहचानी जाने लगी थीं.

 

7

7/7

नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई: बुधवार को दिव्यांका सिरोही का अंतिम संस्कार कर दिया गया. उनकी अंतिम विदाई के दौरान परिवार, रिश्तेदार और फैंस की आंखें नम थीं. हरियाणवी कलाकार मंजीत सहित इंडस्ट्री के तमाम सितारों ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है. एक हंसती-मुस्कुराती कलाकार का इस तरह जाना पूरी इंडस्ट्री के लिए एक अपूरणीय क्षति है.

follow whatsapp