UPTak Baithak Logo

एम्बुलेंस मामले में बढ़ीं मुख्तार अंसारी की मुश्किलें! कोर्ट ने तय किए आरोप

Mukhtar Ansari News: उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल, मुख्तार अंसारी…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Mukhtar Ansari News: उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल, मुख्तार अंसारी के खिलाफ एंबुलेंस और गैंगस्टर एक्ट के मुकदमों में कोर्ट ने चार्ज फ्रेम कर दिए हैं. आपको बता दें कि गुरुवार को बाराबंकी की MP/MLA कोर्ट-4 और ACJM कोर्ट-19 में चार्ज फ्रेम की कार्यवाही हुई. चार्ज फ्रेम होते ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट से जुड़े मुख्तार अंसीर और कोर्ट में मौजूद उसके 12 गुर्गों के मुंह लटक गए. वहीं, अब आरोपों पर कोर्ट ने गैंगेस्टर एक्ट के मामले में 28 जून और एम्बुलेंस मामले में 4 जुलाई की तारीख ट्रायल के लिए तय की है.