लेटेस्ट न्यूज़

मेरठ: घर में घुसे 2 बदमाशों ने पति-पत्नी पर चलाई गोली, व्यापारी की मौत, महिला अस्पताल में भर्ती

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में दिनदहाड़े एक व्यापारी और उसकी पत्नी पर 2 बदमाशों ने गोली चलाई, जिसमें व्यापारी की मौत हो गई. बदमाशों…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में दिनदहाड़े एक व्यापारी और उसकी पत्नी पर 2 बदमाशों ने गोली चलाई, जिसमें व्यापारी की मौत हो गई. बदमाशों ने इस वारदात को घर में घुसकर अंजाम दिया है. गोली मारने के बाद घर में बदमाशों ने लूटपाट भी की. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है. फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की छानबीन शुरू कर दी है. मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र का मामला है.