लेटेस्ट न्यूज़

महराजगंज: कॉलेज के बाहर से छात्रा को किया गया अगवा, पुलिस ने किया बरामद, सामने आई ये वजह

Maharajganj News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज में सोमवार को परीक्षा देने आई एलएलबी की एक छात्रा के अपहरण…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Maharajganj News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज में सोमवार को परीक्षा देने आई एलएलबी की एक छात्रा के अपहरण की घटना से सनसनी मच गई. मिली जानकारी के अनुसार, चार पहिया वाहन से आई कुछ महिलाएं छात्रा को जबरन गाड़ी में बैठाकर अपने साथ ले गईं थीं. मामला संज्ञान में आने के बाद जिले के एसपी डॉ. कौस्तुभ ने कोतवाली पुलिस समेत कई टीमों को छात्रा की बरामदगी के लिए लगा दिया. इसके बाद देर शाम तक छात्रा को नौतनवा कस्बे से बरामद कर लिया गया.