पीएम मोदी को ई-मेल से धमकी, गुजरात ATS ने बदायूं से युवक को किया गिरफ्तार
Budaun News: उत्तर प्रदेश के बदायूं के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के रहने वाले एक युवक को गुजरात एटीएस ने बीती देर रात गिरफ्तार किया…
ADVERTISEMENT

Budaun News: उत्तर प्रदेश के बदायूं के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के रहने वाले एक युवक को गुजरात एटीएस ने बीती देर रात गिरफ्तार किया और अपने साथ लेकर गुजरात चली गई. युवक पर आरोप है कि उसने प्रधानमंत्री मोदी (Pm Narendra Modi) को लेकर कोई आपत्तिजनक ईमेल किया है. आरोपी युवक के पिता का कहना है कि उसने IIT से पढ़ाई की है और अब मानसिक रूप से विक्षिप्त हो गया है.