गाजियाबाद: नशा मुक्ति केंद्र में इलाज के लिए आए युवक की संचालक ने ही कर दी हत्या, जानें मामला
Ghaziabad News: गाजियाबाद से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां लोनी ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के रामपार्क एक्सटेंशन इलाके में एक नशा…
ADVERTISEMENT

Ghaziabad News: गाजियाबाद से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां लोनी ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के रामपार्क एक्सटेंशन इलाके में एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराए गए नशे के आदी युवक का शव नशा मुक्ति केंद्र में ही पड़ा मिला है. आरोप है कि नशा मुक्ति केंद्र संचालक और उसके साथियों ने मारपीट कर युवक की हत्या कर दी. घटना के बाद से ही नशा मुक्ति केंद्र का संचालक फरार है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. मृतक के परिवार की शिकायत पर पुलिस ने नशा मुक्ति केंद्र संचालक और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया है. पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है.