लेटेस्ट न्यूज़

गाजियाबाद में चाय देरी से मिलने पर पति ने पत्नी की तलवार से की हत्या, बेबस बच्चे देखते रहे घटना

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक बेहद ही सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि यहां भोजपुर थाना इलाके के फजलगढ़ गांव में पति ने की अपनी 50 वर्षीय पत्नी की चाय देरी से मिलने पर हुए मामूली विवाद में हत्या कर दी.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक बेहद ही सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि यहां भोजपुर थाना इलाके के फजलगढ़ गांव में पति ने की अपनी 50 वर्षीय पत्नी की चाय देरी से मिलने पर हुए मामूली विवाद में हत्या कर दी. हत्यारे पति ने घर में रखे तलवार से तीन-चार वार कर अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया और फिर मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और घर में पड़े शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. मृतक महिला के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मुकद्दमा दर्ज किया है और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.