लेटेस्ट न्यूज़

गोरखपुर: लग्जरी कार से आए, कचौड़ी-जलेबी खाए और फिर कुत्ता चोरी कर रफूचक्कर हो गए लोग

Gorakhpur News:  गोरखपुर शहर में अजीबो-गरीब चोरी सामने आई है. कुत्ता चोरी करने वाला ये गैंग हाईटेक तरीके से चोरी को अंजाम देता है. शहर…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Gorakhpur News: गोरखपुर शहर में अजीबो-गरीब चोरी सामने आई है. कुत्ता चोरी करने वाला ये गैंग हाईटेक तरीके से चोरी को अंजाम देता है. शहर के बीचों बीच हाईटेक कुत्ता चोरों का वीडियो सामने आया है. कुत्ता चोरी करने वाला गैंग लग्जरी कार से पहुंचा. चौराहे पर एक दुकान पर कार पार्क की. चोरों ने पास में लगी दुकान से खरीदकर पहले कचौड़ी-जलेबी खाये उसके बाद आराम से चोर फुल कॉन्फिडेंस के साथ घर के दरवाजे पर पहुंचे और वहां घुम रहे कुत्ते को सभी के सामने गोद में उठाया. फिर कार से लेकर फरार हो गए. कुत्ता भी कोई मामूली कुत्ता नहीं था. बल्कि, वो बीगल नस्ल का खोजी कुत्ता था. जिसकी कीमत करीब 20 से 25 हजार रुपए है.