UPTak Baithak Logo

फतेहपुर: ‘विधवा भाभी के चरित्र पर था शक, शराबी देवर ने की उसकी फावड़े से निर्मम हत्या’

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. मिली जानकारी के अनुसार, यहां विधवा भाभी के चरित्र पर…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. मिली जानकारी के अनुसार, यहां विधवा भाभी के चरित्र पर शक के चलते देवर ने उसकी कथित तौर पर फावड़े से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैली गई. वारदात की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. आपको बता दें कि पुलिस आरोपी देवर को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.