लेटेस्ट न्यूज़

क्या उमेश पाल के सिर में गोली मारना चाहता था असद? लेटेस्ट CCTV फुटेज में क्या दिखा, यहां जानिए

Prayagraj News: बीती 24 फरवरी को प्रयागराज में विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या कर दी गई थी. उस वक्त…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Prayagraj News: बीती 24 फरवरी को प्रयागराज में विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या कर दी गई थी. उस वक्त हत्याकांड का सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ था. वहीं, इस बीच इस हत्याकांड से जुड़ा एक और सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. इस फुटेज में दिख रहा है कि गोली लगने के बाद उमेश पाल ने अपनी लगी की ओर भागने की कोशिश थी. वहीं, दावा यह है कि जब उमेश पाल अपनी गली की ओर भाग रहे थे तब कथित तौर पर अतीक अहमद के बेटे असद ने उमेश के सिर में गोली मारने की कोशिश की थी. इस दौरान कथित असद और उमेश पाल के बीच हाथापाई भी हुई थी. सनद रहे, इस हत्याकांड का आरोप साबरमती जेल में बंद पूर्व सांसद और माफिया अतीक अहमद पर लगा है. वहीं, आरोप यह भी है कि उमेश पाल को मारने वाले शूटरों में अतीक का बेटा असद भी शामिल था.