लेटेस्ट न्यूज़

बस्ती की लेडी डॉन गुड्डी देवी पकड़ी गई, लोगों के नशे का इंतजाम करने में है माहिर

Basti News: जब भी डॉन नाम का जिक्र होता है तो अपने आप अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी जैसे लोगों का नाम जुबान पर आ जाता…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Basti News: जब भी डॉन नाम का जिक्र होता है तो अपने आप अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी जैसे लोगों का नाम जुबान पर आ जाता है. मगर आज हम आपको एक लेडी डॉन के बारे में बताएंगे. दरअसल, बस्ती जिले में मुंडेरवा पुलिस ने 10 हजार रुपये की इनामीया लेडी डॉन गुड्डी देवी को गिरफ्तार किया है. आरोपी के ऊपर एक्साइज एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं और गैंगस्टर एक्ट के तहत भी इस लेडी डॉन के ऊपर कार्रवाई हुई है. मगर यह लेडी डॉन काफी दिनों से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे थी, लेकिन अब मुंडेरवा पुलिस ने इसे अपनी गिरफ्त में ले लिया है. साथ ही पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है.