UPTak Baithak Logo

बांदा: ‘दहेज में बुलेट लाओ तभी रखेंगे’, ससुरालियों ने गर्भवती महिला को किया प्रताड़ित, 4 पर केस दर्ज

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है. जहां पीड़िता का आरोप है कि उसके सुसराल वाले दहेज के…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है. जहां पीड़िता का आरोप है कि उसके सुसराल वाले दहेज के खातिर उसका शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं. साथ ही दहेज में बुलेट और 5 लाख रुपये की डिमांड कर रहे हैं. उसका कहना है कि वह गर्भवती है. ससुराली जन दवा खाकर बच्चा गिराने की बात भी करते हैं. साथ ही पति के न रहने पर जेठ छेड़खानी करता है, जिससे परेशान होकर महिला ने शहर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने मामले में पति, जेठ सहित 4 ससुरालियों पर केस दर्ज किया है. DSP सिटी का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.