लेटेस्ट न्यूज़

दहेज को लेकर पति की प्रताड़ना, फिर 3 तलाक देकर दूसरा निकाह, जानें बांदा की पीड़िता की कहानी

Banda News: दहेज और तीन तलाक को लेकर देश में सख्त कानून है. मगर फिर भी हर रोज दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक की खबरें…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Banda News: दहेज और तीन तलाक को लेकर देश में सख्त कानून है. मगर फिर भी हर रोज दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक की खबरें सामने आती रहती हैं. कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है उत्तर प्रदेश के बांदा से. यहां एक महिला ने ससुराल वालों पर दहेज की वजह से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. महिला का आरोप है कि उसके पति ने दहेज न मिलने पर उसे तीन तलाक दे दिया और दूसरी शादी कर ली. इस दौरान उसको घर से भी निकाल दिया.