UPTak Baithak Logo

अतीक की पत्नी शाइस्ता को छोड़ अशरफ की बीवी जैनब, साले ने बनाया अलग गुट, अब होगी गैंग वॉर?

UP News: माफिया अतीक अहमद और उसका भाई अशरफ की हत्या को काफी समय बीत चुका है. अतीक का पूरा का पूरा साम्राज्य बिखर गया…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP News: माफिया अतीक अहमद और उसका भाई अशरफ की हत्या को काफी समय बीत चुका है. अतीक का पूरा का पूरा साम्राज्य बिखर गया है. अतीक का परिवार भी पूरी तरह से टूट गया है. अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन पिछले काफी समय से पुलिस और एसटीएफ की पकड़ से फरार चल रही है तो वहीं अशरफ की पत्नी जैनब भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ रही है. इसी बीच अब खबर आ रही है कि अतीक की मौत के बाद उसके परिवार में भी फूट पड़ गई है. हालत ये है कि परिवार में 2 गुट बन गए हैं और वह आमने-सामने आ गए हैं.