लेटेस्ट न्यूज़

बरेली: मां के प्रेम-प्रसंग से नाराज हुए बेटे, टहलने निकले प्रेमी को मार दी गोली, जानें

Bareilly News Hindi: कहते हैं प्यार की कोई उम्र नहीं होती और कोई सीमा नहीं होती. अभी तक ऐसे तमाम केस सामने आए हैं जिसमें…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Bareilly News Hindi: कहते हैं प्यार की कोई उम्र नहीं होती और कोई सीमा नहीं होती. अभी तक ऐसे तमाम केस सामने आए हैं जिसमें प्यार और प्रेम विवाह के दुश्मन मां-बाप और रिश्तेदार ही हुआ करते थे, लेकिन बरेली से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां बेटों ने अपनी मां के प्रेमी पर ही गोली चला दी. आरोप है कि यहां दो युवकों ने घात लगाकर अपनी मां के प्रेमी को गोली मार दी. सुबह-सुबह गोली चलने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया.