लेटेस्ट न्यूज़

घर में थी पति की लाश, पत्नी प्रियंका ने बनवाए कढ़ी-चावल! आगरा मर्डर केस में नया खुलासा

पति की हत्या के बाद पत्नी प्रियंका ने जिस तरह से ठंडे दिमाग से पूरे घटनाक्रम को संभाला, उसे जान हर कोई हैरान है. अभी मिल रहे सारे सबूत पत्नी प्रियंका के खिलाफ हैं और वह फरार है.

ADVERTISEMENT

घर में थी पति की लाश, पत्नी प्रियंका ने बनवाए कढ़ी-चावल! आगरा मर्डर केस में नया खुलासा
घर में थी पति की लाश, पत्नी प्रियंका ने बनवाए कढ़ी-चावल! आगरा मर्डर केस में नया खुलासा
social share
google news

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में हुए बैंक प्रबंधक सचिन उपाध्याय हत्याकांड में हर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं. जैसे-जैसे पुलिस इस केस की जांच कर रही है, वैसे-वैसे पुलिस खुद सकते में आती जा रही है. दरअसल सचिन की हत्या के बाद उसकी पत्नी प्रियंका और ससुर बिजेंद्र रावत फरार हैं. पुलिस प्रियंका रावत और उसके पिता बिजेंद्र रावत को खोज रही है. मगर इस बीच पुलिस ने प्रियंका के भाई कृष्णा रावत को जेल भेज दिया है.