भोजपुरी वाली गदर मूवी की ये कहानी नहीं जानते होंगे आप, अपने कारनामों से पवन सिंह ने जीता था सबका दिल!
पवन सिंह की गदर साल 2016 में 6 जुलाई को रिलीज हुई थी. इस फिल्म पवन सिंह एक्शन हीरो के रुप में नजर आए थे. बड़े पर्दे पर पवन सिंह के साथ निधि झा की रोमांटिक केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई थी.
ADVERTISEMENT

Pawan Singh Superhit Film
बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म गदर तो हर किसी को याद होगी. इस फिल्म में सनी देओल का एक्शन अवतार हर किसी को पसंद आया था. सनी देओल की गदर के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री में भी एक ऐसी ही फिल्म रिलीज हुई जिसे फैंस का खूब प्यार मिला. गौर करने वाली बात ये है कि इस फिल्म का नाम भी गदर ही था. ये फिल्म भी सुपरहिट हुई थी. इस फिल्म में भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह एक्शन करते हुए दिखे थे. पवन सिंह के साथ लीड रोल में निधि झा थीं.