अपनी पत्नी के लिए एक्स गर्लफ्रेंड के साथ प्रचार करेंगे पवन सिंह? काराकाट से चुनावी मैदान में हैं ज्योति
ज्योति सिंह को भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों का भरपूर समर्थन भी मिल रहा है. इसमें अक्षरा सिंह का नाम भी शामिल हो चुका है जो कभी पवन सिंह की गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं. बिहार चुनाव में अक्षरा सिंह का समर्थन मिलने को लेकर ज्योति सिंह ने खास बातचीत की है.
ADVERTISEMENT

Pawan and Akshara
भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह का नाम बीजेपी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल है. वहीं दूसरी तरफ पवन सिंह की पत्नी ज्योति काराकाट विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनावी मैदान में हैं. फिलहाल ज्योति सिंह खुद ही प्रचार प्रसार से लेकर चुनाव की पूरी कैंपेनिंग संभाल रही हैं. ज्योति सिंह को भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों का भरपूर समर्थन भी मिल रहा है. इसमें अक्षरा सिंह का नाम भी शामिल हो चुका है जो कभी पवन सिंह की गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं. बिहार चुनाव में अक्षरा सिंह का समर्थन मिलने को लेकर ज्योति सिंह ने खास बातचीत की है. साथ ही उन्होंने ये भी बताया है कि आखिर अक्षरा सिंह ज्योति को अपना समर्थन क्यों दे रही हैं.