लेटेस्ट न्यूज़

कौन हैं त्रिशाकर मधु जिनके साथ हो रही पावरस्टार पवन सिंह की केमिस्ट्री की खूब चर्चा?

भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह का नया गाना 'धमाका' सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. इस गाने में पवन सिंह के साथ लोकप्रिय गायिका शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है. वहीं वीडियो में उनके साथ एक्ट्रेस त्रिशाकर मधु नजर आ रही हैं. इस गाने में दोनों की केमिस्ट्री की खूब चर्चा हो रही है.

ADVERTISEMENT

Pawan singh and  Trishakar Madhu
Pawan singh and Trishakar Madhu
social share
Google CTA

भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह को यूं ही टीआरपी किंग नहीं कहा जाता है. इसका सबूत उनके नए एल्बम और रिएलिटी शो में देखने को मिलता है. हाल ही में पवन सिंह ने फैंस के बीच एक नया ट्रैक रिलीज किया है जिसे फैंस का खूब प्यार मिल रहा है. पवन सिंह के इस नए गाने को 'धमाका' नाम से रिलीज किया गया है. इस गानें में पवन सिंह के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशाकर मधु की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आ रही है. इस गाने को 24 घंटे के भीतर ही 2 मिलीयन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं.