कौन हैं रागिनी विश्वकर्मा जिन्हें हनी सिंह ने इस भोजपुरी गाने से रातोंरात बना दिया स्टार
रागिनी विश्वकर्मा भोजपुरी इंडस्ट्री में कोई बड़ा नाम नहीं थीं. लेकिन हनी सिंह के इस गाने ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रागिनी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की रहने वाली हैं.
ADVERTISEMENT

Who is Ragini Vishwakarma
लंबे समय तक म्यूजिक इंडस्ट्री से दूर रहने वाले रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह ने अपने नए अंदाज के साथ शानदार वापसी की है. उनके लगातार रिलीज हो रहे गाने फैंस के बीच तहलका मचा रहे हैं और हर तरफ उनकी चर्चा हो रही है. हाल ही में उनके एल्बम 'ग्लोरी' का नया गाना 'मैनिएक' रिलीज हुआ जो इंटरनेट पर आते ही वायरल हो गया.