लेटेस्ट न्यूज़

डबल मीनिंग गाने होते हैं भोजपुरी में... पवन सिंह के 'अश्लील गानों' पर ये क्या बोल गईं शिल्पी राघवानी

भोजपुरी एक्ट्रेस शिल्पी राघवानी का अश्लील गांवों पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की वजह से बदनाम है इंडस्ट्री. पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के गानों पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी है. साथ ही खेसारी की चुनावी हार पर भी वह खुलकर बोलीं हैं.

ADVERTISEMENT

Shilpi Raghvani
Shilpi Raghvani
social share
Google CTA

भोजपुरी फिल्मों में अश्लीलता को लेकर बहस चलती रहती है. इस बीच भोजपुरी सिनेमा की एक्ट्रेस शिल्पी राघवानी ने इसी मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया सामने रखी है. शिल्पी राघवानी मानती हैं कि गंदगी पूरे भोजपुरी सिनेमा में नहीं, बल्कि कुछ लोगों की वजह से फैलती है. इसलिए दो‑चार गानों के आधार पर सभी सिंगर्स और कलाकारों को कटघरे में खड़ा करना गलत है. हमारे सहयोगी बिहार Tak से खास बातचीत में शिल्पी राघवानी ने 'पावर स्टार' पवन सिंह और एक्टर खेसारी लाल यादव को लेकर भी अपनी बात रखी है.