लेटेस्ट न्यूज़

सर चढ़कर बोल रहा पवन सिंह के 'लॉलीपॉप लागेलु' गाने का क्रेज, यूट्यूब का ये डेटा दे रहा गवाही

सुपरहिट भोजपुरी गाना लॉलीपॉप लागेलू गाना साल 2015 में रिलीज हुआ था. तब से लेकर अभी तक यह गाना लोगों की पसंद बना हुआ है. इस गाने में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह अपने लंबे बालों के साथ एक नये लुक में नजर आए थे. अगर बात करें यूट्यूब पर इस गानें की पॉपुलैरिटी की तो अभी तक इस गाने को 227 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. 

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

भोजपुरी गानों का क्रेज लोगों के बीच बढ़ता जा रहा है. इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि भोजपुरी गाने के बिना कोई भी शादी फंक्शन अधूरा सा लगने लगता है. भोजपुरी गाने ना केवल गांव देहात बल्कि शहरों में भी काफी पॉपुलर हो चुके हैं. इसकी एक बड़ी वजह है सोशल मीडिया पर बनने वाली रील. बता दें कि सोशल मीडिया पर भोजपुरी गानों के जबरदस्त रील वायरल होते रहते हैं, जिसकी वजह से गानों की धुन बच्चों-बच्चों की जुबान पर छाई रहती है. बात जब भोजपुरी गाने की हो ही रही है तो बात उस गाने की भी होनी चाहिए जिस गाने की लिरिक्स विदेशों में भी फेमस हो चुकी है. बता दें कि ये गाना कोई और नहीं बल्कि लॉलीपॉप लागेलू है. इस गाने को भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने गाया है.