लेटेस्ट न्यूज़

आम्रपाली को अर्धांगिनी कहने वाले निरहुआ ने अपने रिश्ते को लेकर सब कुछ साफ साफ बोल दिया

शादीशुदा और दो बच्चों के पिता निरहुआ और आम्रपाली के बीच क्या रिश्ता है. इन सभी सवालों का जवाब निरहुआ ने यूपी Tak के पॉडकास्ट यूपी की बात में की है.

ADVERTISEMENT

Nirahua and Aamrapali
Nirahua and Aamrapali
social share
google news

भोजपुरी के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ के नाम से ज्यादा जाने जाते हैं. निरहुआ ने अपने अब तक के करियर में कई सुपरहिट फिल्म और एल्बम में काम किया है. लेकिन कम ही लोग ये जानते होंगे कि निरहुआ ने अपनी 35 फिल्में सिर्फ भोजपुरी सिनेमा की सुपरहिट एक्ट्रेस आम्रपाली दूबे के साथ की हैं. यही वजह है कि दोनों का नाम अक्सर एक दूसरे जुड़ता रहता है. वहीं दोनों को एक दूसरे के साथ घूमते फिरते भी देखा जाता है. ऐसे में लोग सवाल करते हैं कि आखिर शादीशुदा और दो बच्चों के पिता निरहुआ और आम्रपाली के बीच क्या रिश्ता है? इन सभी सवालों का जवाब निरहुआ ने यूपी Tak के पॉडकास्ट यूपी की बात में की है. इस दौरान निरहुआ ने आम्रपाली को सिर्फ अपना कोस्टार और साथी बताया है.