लेटेस्ट न्यूज़

गोरिया चांद के अंजोरिया गाने में मनोज तिवारी और भाग्यश्री की जोड़ी हुई थी हिट, किसने लिखा था ये गाना क्या जानते हैं आप?

2013 में रिलीज होने वाला यह गाना 'गोरिया चांद के अंजोरिया' खूब वायरल हुआ था. ये गाना सुपरहिट भोजपुरी फिल्म 'देवा'का हिस्सा है.' इस गाने के अंदर मशहूर कलाकार मनोज तिवारी और बॉलीवुड सिनेमा की एक्ट्रेस भाग्यश्री हैं.

ADVERTISEMENT

Bhojpuri Cinema
Bhojpuri Cinema
social share
Google CTA

भोजपुरी इंडस्ट्री में एक दौर था जब मनोज तिवारी के लगभग हर फिल्म और गानें सुपरहिट हुआ करते थे. लेकिन आज मनोज तिवारी की ये जगह पवन सिंह, खेसारी लाल यादव और निरहुआ जैसे स्टार ने ले ली है. लेकिन आज भी कुछ ऐसे गाने हैं जिसे सुनकर फैंस झूम उठते हैं. ऐसा ही एक गाना साल 2013 में रिलीज हुआ था. इस गाने का नाम है 'गोरिया चांद के अंजोरिया.'बता दें कि भोजपुरी को पसंद करने वाले लोग आज भी इस गाने को सुनना पसंद करते हैं. इस गाने में मनोज तिवारी के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिली थी.