लेटेस्ट न्यूज़

माही श्रीवास्तव का नया भोजपुरी गाना 'साड़ी लेयादी बनारस से' रिलीज होते ही मचा रहा धूम

माही का नया भोजपुरी गाना 'साड़ी लेयादी बनारस से' रिलीज हो गया है जो उनकी आकर्षक अदाओं और डांस से सजा हुआ है.

ADVERTISEMENT

New Bhojpuri Song
New Bhojpuri Song
social share
google news

भोजपुरी सिनेमा की चहेती अभिनेत्री माही श्रीवास्तव अपनी सुंदरता और शानदार अभिनय से दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं. म्यूजिक लवर्स के बीच उनका जादू बरकरार है और उनके हर नए प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है. अब माही का नया भोजपुरी गाना 'साड़ी लेयादी बनारस से' रिलीज हो गया है जो उनकी आकर्षक अदाओं और डांस से सजा हुआ है. इस गाने को भोजपुरी संगीत की मशहूर गायिका गोल्डी यादव ने अपनी मधुर आवाज से सजाया है जिसने इसे और भी लोकप्रिय बना दिया है.