जवाब लेकर ही लौटूंगी... पवन सिंह का फ्लैट छोड़कर होटल में क्यों रुकी हैं उनकी पत्नी ज्योति? बहन जूही ने बताई अंदर की बात
यूपी Tak से बात करते हुए जूही ने बताया कि वह अपनी बहन ज्योति सिंह के साथ होटल में रुकी हुई हैं. उनका कहना था कि फ्लैट में रहने पर परिवार वाले उनपर चोरी जैसे आरोप लगा सकते हैं. ऐसे में वो होटल में रुककर हालात देख रही हैं.
ADVERTISEMENT

pawan singh and wife jyoti singh
पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति के बीच का पर्सनल विवाद अब चारदीवारी से बाहर आ चुका है. अभिनेता पवन सिंह के आवास पर मंगलवार को जब पत्नी ज्योति सिंह उनसे मिलने पहुंची तब उन्हें सुरक्षा गार्ड ने अंदर जानें से रोक दिया. इस दौरान वहां जमकर बवाल देखने को मिला. हालांकि बाद में उन्हें अंदर जानें का मौका मिला और इस दौरान उनकी पवन सिंह से थोड़ी बहुत बातचीत भी हुई. फिलहाल ज्योति सिंह अपनी बहन जूही के साथ एक होटल में रुकी हुई हैं. इस बीच जूही सिंह ने यूपी तक के रिपोर्टर आशीष श्रीवास्तव से फोन पर बातचीत की है. फोन पर बात करते हुए जूही ने कहा कि 'जब तक पवन सिंह मेरी बहन ज्योति को पत्नी के रूप में स्वीकार नहीं कर लेते वो तब तक उनके साथ रहेंगी.'
