30 लाख में बनी 36 करोड़ कमाई... भोजपुरी की सुपरहिट 'ससुरा बड़ा पईसावाला' ने जब प्यार के दुश्मनों को दिखाया था ठेंगा!
ससुरा बड़ा पईसावाला फिल्म को लेकर कहा जाता है कि ये फिल्म करीब 65 हफ्तों तक लगातार थिएटर्स में लगी थी. ये फिल्म साल 2003 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म का निर्देशन अजय सिन्हा ने किया था.
ADVERTISEMENT

Manoj tiwari superhit film
Bhojpuri Superhit Film: भोजपुरी इंडस्ट्री में भी कई फिल्में बनती हैं. लेकिन कुछ ऐसी फिल्में होती हैं जिनका कुछ पता ही नहीं चलता कि वो अब आईं और कब चली गईं. लेकिन कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जो लंबे समय कर लोगों को याद रहती हैं. ऐसी एक फिल्म सालों पहले रिलीज हुई थी जिसका नाम था 'ससुरा बड़ा पईसावाला'. इस फिल्म में लीड रोल में मनोज तिवारी थे. फिल्म ने भोजपुरी इंडस्ट्री में बेंचमार्क स्थापित कर दिया था, जिसकी आज भी मिसाल दी जाती है. बता दें कि ये फिल्म उस समय की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी.