लेटेस्ट न्यूज़

क्या पवन सिंह ने नजदीकियां बढ़ने वाली बात अक्षरा के लिए कही थीं? एक्टर के अफेयर के किस्से वाला वीडियो हो रहा वायरल

भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं. फिर चाहे उनके किसी नए गाने का एल्बम हो या उनकी पर्सनल लाइफ. पवन सिंह हाल ही में रिएलिटी शो 'राइज एंड फॉल' में नजर आए थे. इस दौरान उन्होंने अपने अफेयर का भी जिक्र किया था.

ADVERTISEMENT

Pawan and Akshara
Pawan and Akshara
social share
Google CTA

भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं. फिर चाहे उनके किसी नए गाने का एल्बम हो या उनकी पर्सनल लाइफ. पवन सिंह हाल ही में रिएलिटी शो 'राइज एंड फॉल' में नजर आए थे. शो में पवन सिंह ने धनश्री वर्मा के साथ खूब फ्लर्ट किया था. साथ ही उन्होंने अपनी शादीशुदा जिंदगी और अफेयर को लेकर भी खुलकर बात की थी. हालांकि अब पवन सिंह ने शो को अलविदा कह दिया है. लेकिन कुछ एपिसोड के वीडियो अभी भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं जिसमें उन्होंने अपने अफेयर के बारे में बात की थी.