लेटेस्ट न्यूज़

श्रद्धा कपूर की मोस्टअवेटेड फिल्म 'ईठा' में नजर आएंगी अक्षरा सिंह, तस्वीरें शेयर कर हर किसी को कर दिया सरप्राइज

श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ईठा' में भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की एंट्री ने फैंस को चौंका दिया है. रिलीज से पहले अक्षरा ने तस्वीरों के जरिए बड़ा खुलासा किया. आखिर फिल्म में उनका किरदार क्या होगा और कहानी में क्या नया मोड़ आएगा?

ADVERTISEMENT

Akshara with Shraddha Kapoor
Akshara with Shraddha Kapoor
social share
Google CTA

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म 'ईठा' को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही बज बना हुआ है.  4 दिसंबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म में भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की एंट्री ने फैंस को हैरान कर दिया है. अक्षरा ने सोशल मीडिया पर श्रद्धा कपूर के साथ मस्ती भरी तस्वीरें शेयर करते हुए इस राज से पर्दा उठाया कि वह भी इस फिल्म का हिस्सा हैं. 'ईठा' फिल्म को लेकर अक्षरा ने इसे एक प्रोजेक्ट से बढ़कर इमोशन बताया है. 

तस्वीरों के साथ खुला राज और 'ईठा' से जुड़ी खास बातें

अक्षरा सिंह ने बताया कि वह लंबे समय से इस बात को अपने तक ही समेटे हुए थीं. फिल्म की रिलीज से ठीक पहले उन्होंने श्रद्धा कपूर के साथ अपनी तस्वीरें पोस्ट कर फैंस को सरप्राइज दिया, जिनमें दोनों अभिनेत्रियां साथ में अच्छा वक्त बिताती और मस्ती करती नजर आ रही हैं.  

अक्षरा ने श्रद्धा कपूर को लेकर कहा कि वह हमेशा से उन्हें काफी पसंद करती रही हैं. लेकिन साथ काम करने के बाद उन्हें करीब से जानने का मौका मिला और वह उन्हें एक खूबसूरत इंसान मानती हैं. साथ ही उन्होंने भरोसा जताने और मौका देने के लिए निर्देशक लक्ष्मण उतेकर और पूरी टीम का आभार जताया.

कहानी में अहम मोड़ लाएगा किरदार

बायोग्राफिकल म्यूजिकल ड्रामा फिल्म ईठा में श्रद्धा कपूर महाराष्ट्र की मशहूर लावणी कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर का किरदार निभा रही हैं, जिसके ट्रेलर में महाराष्ट्र की लोककला की रंगीन दुनिया के साथ एक ऐसी महिला की कहानी दिखाई गई है जो अपनी कला, पहचान और सम्मान के लिए हर मुश्किल का सामना करती है.  

फिलहाल इस फिल्म में अक्षरा सिंह के किरदार के नाम को लेकर अभी सस्पेंस बरकरार है. लेकिन माना जा रहा है कि उनकी भूमिका अहम है और कहानी में नया ट्विस्ट लेकर आएगी. इस खुलासे के बाद 4 दिसंबर को रिलीज होने वाली 'ईठा' को लेकर दर्शकों और फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है.

ये भी पढ़ें: 27 करोड़ के पार पहुंचा कल्लू और शिल्पी राज का धमाकेदार गाना! 'नाच रे पतरकी' के बीट्स पर आज भी थिरक रहे लोग