UPTak Baithak Logo

पवन सिंह ही नहीं उनकी पत्नी ज्योति सिंह की भी होती है खूब चर्चा, खूबसूरती में देती हैं हिरोइनों को टक्कर

Jyoti Singh Story: भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह अपनी खूबसूरती, स्टाइल और सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं. साल 2018 में पवन सिंह से शादी करने वाली ज्योति सिंह का जीवन, उनका फैशन सेंस, सोशल मीडिया पर लोकप्रियता और पवन सिंह के साथ उनके रिश्ते से जुड़ी खास बातें इस फोटो गैलरी में जानिए. तस्वीरों के जरिए देखिए ज्योति सिंह के इंडियन और वेस्टर्न दोनों अंदाज़.

ADVERTISEMENT

social share
google news
1

1/6

भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह अक्सर अपनी खूबसूरती और स्टाइल को लेकर चर्चा में रहती हैं. वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरों व वीडियो के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं. ज्योति सिंह का नाम भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित स्टार वाइव्स में शामिल किया जाता है.
 

2

2/6

पवन सिंह ने ज्योति सिंह से पहले 5 मार्च 2018 को कोर्ट मैरिज की थी. इसके बाद उन्होंने 6 मार्च को यानी अगले ही दिन हिंदी रीति रिवाजों के साथ उनके साथ फेरे लिए थे. दोनों की शादी काफी चर्चा में रही थी. शादी के बाद ज्योति सिंह लाइमलाइट में आ गईं और लोगों के बीच उनकी पहचान बढ़ने लगी.कहा जाता है कि जब ज्योति की शादी एक्टर से हुई तो वो ग्रैजुएशन में थीं. 
 

3

3/6

हालांकि शादी के कुछ समय बाद दोनों के रिश्ते में तनाव की खबरें भी सामने आई थीं. यहां तक कि मामला कोर्ट तक भी पहुंचा था. दोनों के अलग होने की चर्चाएं लंबे समय तक होती चलती आ रही हैं. सोशल मीडिया पर कई फैंस ज्योति सिंह से पवन सिंह के साथ दोबारा रहने की अपील करते नज़र आते हैं. हालांकि ज्योति इन सवालों पर ज्यादा प्रतिक्रिया नहीं देती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने कई बार कहा है कि उनके और पवन सिंह के रिश्ते से जुड़े सवाल पवन सिंह से पूछे जाने चाहिए. 
 

4

4/6

ज्योति सिंह इंस्टाग्राम समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी सक्रिय रहती हैं. उनके लाखों फॉलोअर्स हैं जो उनके नए पोस्ट का इंतजार करते हैं. वह अक्सर अपनी लाइफस्टाइल, फैशन और ट्रैवल से जुड़ी तस्वीरें शेयर करती हैं.
 

5

5/6

ज्योति सिंह का फैशन सेंस लोगों को काफी पसंद आता है. वह कभी साड़ी और सूट में नज़र आती हैं तो कभी वेस्टर्न आउटफिट में. उनके अलग-अलग लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते हैं और फैंस उनकी तारीफ करते नजर आते हैं.
 

6

6/6

ज्योति सिंह फिल्मी दुनिया का हिस्सा नहीं हैं. लेकिन पवन सिंह की पत्नी होने के कारण अक्सर खबरों में बनी रहती हैं. वह निजी जिंदगी को ज्यादा सार्वजनिक नहीं करतीं फिर भी उनकी तस्वीरें और पोस्ट लोगों का ध्यान खींच लेते हैं. 

(इस खबर को यूपी Tak के साथ इंटर्नशिप कर रही मान्या पाण्डेय ने लिखा है.)