UPTak Baithak Logo

शादीशुदा होने के बावजूद काजल राघवनी के साथ था खेसारी लाल यादव का अफेयर? कभी चर्चा में थी दोनों की लव स्टोरी

Khesri Lal and Kajal Raghawani Love Story: खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की कथित लव स्टोरी एक समय खूब चर्चा में रही थी. कुछ समय पहले काजल ने धोखा देने के आरोपों पर चुप्पी तोड़ी थी. उन्होंने ट्रोलिंग, दबाव और रिश्ते को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं.

ADVERTISEMENT

social share
google news
1

1/7

Khesri Lal and Kajal Raghawani Love Story: भोजपुरी सिनेमा में एक समय था जब खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी को सबसे ज्यादा पसंद किए जाता था. फिल्मों और गानों में दर्शक खूब प्यार देते हुए नज़र आते थे. इसी दौरान दोनों का लव अफेयर भी खूब चर्चा में रहा, हालांकि बाद में दोनों के रिश्तों के बीच दरार आ गई और मामला विवादों तक पहुंच गया.

2

2/7

खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी ने कई सुपरहिट फिल्मों और गानों में साथ काम किया है. दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी इतनी लोकप्रिय हुई कि उनके रिश्ते को लेकर भी तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं. उस समय खेसारी लाल यादव शादीशुदा थे और दो बच्चों के पिता भी थे. लेकिन इसके बावजूद दोनों के अफेयर की खबरें अक्सर सुर्खियों में रहती थीं.
 

3

3/7

जब दोनों के रिश्ते का अंत हुआ तो विवाद भी सामने आए. सोशल मीडिया पर दोनों के बीच बयानबाजी देखने को मिली. इसी दौरान यह दावा किया गया कि काजल राघवानी ने खेसारी लाल यादव को धोखा दिया थायह मामला लंबे समय तक चर्चा में बना रहा.
 

4

4/7

कुछ महीने पहले काजल राघवानी ने एबीपी बिहार से बातचीत करते हुए इन आरोपों पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि उन पर धोखा देने का आरोप लगाना गलत है. काजल ने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर उन्होंने धोखा दिया था तो क्या खेसारी लाल यादव उनसे शादी करने वाले थे? उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ जो बातें कही गईं, उनसे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. 
 

5

5/7

काजल राघवानी ने बताया कि विवाद के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया. उन्होंने दावा किया कि उन्हें गालियां दी गईं और मानसिक दबाव का सामना करना पड़ा. काजल ने कहा कि वह बिहार से नहीं बल्कि गुजरात से हैं और भोजपुरी इंडस्ट्री में उन्होंने अपनी मेहनत से पहचान बनाई है. 
 

6

6/7

एक्ट्रेस ने कहा कि उस समय उनके ऊपर परिवार और करियर दोनों की जिम्मेदारी थी. उन्होंने बताया कि उन्हें डर और दबाव महसूस हुआ, इसलिए उन्होंने उस वक्त ज्यादा कुछ नहीं कहा. काजल के मुताबिक, इंडस्ट्री में उनका कोई मजबूत सपोर्टर नहीं था, जिसके कारण वह चुप रहना ही सही समझती थीं.
 

7

7/7

काजल राघवानी का यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर बहस शुरू हो गई. कई यूजर्स ने उनके बयान पर प्रतिक्रिया दी. कुछ लोगों ने काजल का समर्थन किया, जबकि कई यूजर्स ने खेसारी लाल यादव के पक्ष में टिप्पणी करते हुए कहा कि उनकी सफलता में खेसारी का भी बड़ा योगदान रहा है.

(इस खबर को यूपी Tak के साथ इंटर्नशिप कर रही मान्या पाण्डेय ने लिखा है.)