UPTak Baithak Logo

कौन हैं सुखदेव सिंह गोगामेड़ी जिनकी हत्या के बाद यूपी में मच गया है बवाल?

5 दिसंबर को राजस्थान की राजधानी जयपुर में अज्ञात हमलावरों ने श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के घर में घुसकर उन पर गोलियां चला दीं. इस हमले के बाद गोगामेड़ी को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Sukhdev Singh Gogamedi News: 5 दिसंबर को राजस्थान की राजधानी जयपुर में अज्ञात हमलावरों ने श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के घर में घुसकर उन पर गोलियां चला दीं. इस हमले के बाद गोगामेड़ी को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया. गोगामेड़ी की हत्या की वजह से राजस्थान के साथ-साथ देश के कई अन्य राज्यों में बवाल मचा हुआ है, जिनमें उत्तर प्रदेश भी शामिल है. बता दें कि गोगामेड़ी की हत्या की वजह से शाहजहांपुर, वाराणसी, अमेठी बस्ती समेत अन्य जिलों से प्रदर्शन की खबरें सामने आई हैं. शाहजहांपुर में जहां गहलोत सरकार का पुतला फूंका गया, वहीं वाराणसी में गोगामेड़ी के हत्यारों को फांसी देने की मांग की गई. खबर में आगे गोगामेड़ी के बारे में विस्तार से जानिए.