लेटेस्ट न्यूज़

वाराणसी: कोहनी और घुटने के बल रेंगते हुए कांग्रेस के पार्षदों ने इस बात का जताया विरोध

ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव की तिथियों की भले ही अभी घोषणा ना हुई हो, लेकिन अभी से सियासत तेज हो गई है. सियासी सरगर्मियों…

social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव की तिथियों की भले ही अभी घोषणा ना हुई हो, लेकिन अभी से सियासत तेज हो गई है. सियासी सरगर्मियों के बीच विपक्ष के पार्षद अधिकारियों और सत्तापक्ष को घेरने का कोई भी मौका छोड़ना नहीं चाहते हैं. इसकी बानगी मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के नगर निगम के मुख्यालय पर उस वक्त देखने को मिली जब कांग्रेसी पार्षदों ने नगर आयुक्त के दफ्तर के बाहर अनोखे ढंग से घुटने और कोहनी के बल रेंगकर अपना विरोध दर्ज कराया.