यूपी में इस साल पंचायत चुनाव होंगे या नहीं इसको लेकर सामने आ गया ये बड़ा अपडेट
Panchayat elections Update: पंचायत चुनाव के टलने के संकेत मिल रहे हैं. कोर्ट के फैसले और सरकारी रुख से चुनाव बाद में हो सकते हैं. 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हैं.
ADVERTISEMENT
कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बातचीत के दौरान स्पष्ट किया कि पंचायत चुनावों के आयोजन में चुनाव आयोग की प्रक्रिया और कोर्ट का फैसला सबसे महत्वपूर्ण होगा. उन्होंने साफ कहा कि सरकार फिलहाल चुनाव कराने को लेकर बहुत उत्साहित नहीं दिख रही है. अगर कोर्ट चुनाव कराने के पक्ष में निर्णय देता है, तभी इसे कराया जाएगा अन्यथा ये चुनाव स्थगित हो सकते हैं. मुख्यमंत्री भी इस मामले में पूरी तरह कोर्ट के निर्णय पर निर्भर हैं और फिलहाल कोई स्पष्ट बयान नहीं दे रहे हैं.