UPTak Baithak Logo

Nikay Chunav 2023 : नगर निकाय चुनाव से पहले ही सपा नेता का शुरू हो गया रोना?

ADVERTISEMENT

Nikay Chunav 2023 : नगर निकाय चुनाव से पहले ही सपा नेता का शुरू हो गया रोना?

social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है. जिसके बाद से ही सभी राजनीतिक पार्टियां सियासी पीच पर अपनी बिसात बिछाने में लग गई हैं. चुनाव आयोग ने निकाय चुनाव को दो चरणों में कराने की बात कही है. पहले चरण का चुनाव 4 मई को होना है तो वहीं दूसरे चरण का चुनाव 11 मई को होना है. साथ ही आयोग ने इस बार वोटिंग बैलेट पेपर और EVM से करने की बात कही है. अब इस मुद्दे पर एक बार फिर राजनीति भी शुरू हो गई है. हमेश की तरह एक बार फिर सपा की तरफ EVM को लेकर सवाल खड़े किए जाने लगे हैं. बता दें कि इस बर मुरादाबाद से सपा सांसद एस. टी. हसन ने EVM को लेकर सवाल खड़ा किया है. एस. टी. हसन ने कहा कि चुनाव बैलेट पेपर से होना चाहिए साथ ये भी कहा कि अगर चुनाव बैलेट पेपर से होगा तो सपा ज्यादा से ज्यादा सीट जीतेगी.