शंकर भगवान, बजरंगबली की जय के बीच अखिलेश यादव ने तोड़ी पूड़ियां, इस बार सियासी इशारा साफ
ADVERTISEMENT
Akhilesh Yadav news: कन्नौज से लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चाओं के बीच सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अचानक से कन्नौज पहुंच गए. अखिलेश यादव…
Akhilesh Yadav news: कन्नौज से लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चाओं के बीच सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अचानक से कन्नौज पहुंच गए. अखिलेश यादव ना सिर्फ कन्नौज पहुंचे, बल्कि उन्होंने सिद्धपीठ माता फूलमती देवी मंदिर पहुंचकर पूजा-पाठ की. ये वो मंदिर है जहां से आशीर्वाद लेकर अखिलेश यादव ने अपने राजनीति करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद अखिलेश यादव श्रीमद् राम कथा सुनने पहुंचे और मंच से कहा कि जो भी हो रहा है, वो माता रानी की कृपा से हो रहा है.
यहीं नहीं, इसके बाद अखिलेश यादव ने पंगत में बैठकर प्रसाद भी लिया और साधु संतों को दक्षिणा भी दी. दरअसल, धार्मिक अनुष्ठान के इतर इस दौरे की चर्चा इसलिए भी अधिक है क्योंकि अखिलेश यादव कुछ समय पहले ही कन्नौज से चुनाव लड़ने के संकेत दे चुके हैं. जिस तरीके से उन्होंने सिद्धपीठ माता फूलमती देवी का आशीर्वाद लिया, उसके बाद इस बात की उम्मीद जताई जा रही है कि यह उस कदम की शुरुआत है.
अपनी इस यात्रा के दौरान अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर हमला भी बोला. अखिलेश यादव के कन्नौज दौरे से जुड़ी इस पूरी रिपोर्ट को खबर की शुरुआत में लगाए गए वीडियो पर क्लिक कर देखा और सुना जा सकता है.
