लेटेस्ट न्यूज़

Varanasi Tak: ज्ञानवापी फैसले से नाराज दिखे मुस्लिम पक्ष के वकील! जानिए अब उनका अगला कदम

Gyanvapi case verdict: ज्ञानवापी शृंगार गौरी मामले की पोषणीयता पर वाराणसी जिला जज की अदालत के हालिया फैसले पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.…

ADVERTISEMENT

social share
google news

Gyanvapi case verdict: ज्ञानवापी शृंगार गौरी मामले की पोषणीयता पर वाराणसी जिला जज की अदालत के हालिया फैसले पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. ऐसी ही एक प्रतिक्रिया मुस्लिम पक्ष की तरफ से भी सामने आई है. आपको बता दें कि वाराणसी के जिला जज ए. के. विश्वेश की अदालत ने ज्ञानवापी शृंगार गौरी मामले की पोषणीयता (मामला सुनवाई करने योग्य है या नहीं) को चुनौती देने वाले मुस्लिम पक्ष की याचिका को खारिज कर दिया है. कोर्ट ने फैसला दिया है कि यह मामला उपासना स्थल अधिनियम और वक्फ अधिनियम के लिहाज से वर्जित नहीं है, लिहाजा वह इस मामले की सुनवाई जारी रखेगी. मामले की अगली सुनवाई 22 सितंबर को होगी.