लेटेस्ट न्यूज़

'मैं राजनीति में आऊंगी…' Ex-IAS दिव्या मित्तल का बड़ा ऐलान, बताया कहां से करेंगी शुरुआत

ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश कैडर की पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने 29 सितंबर को अपने अगले कदम का ऐलान कर दिया है. IAS से इस्तीफा देने के बाद अपने भविष्य को लेकर सस्पेंस बनाए रखने वाली दिव्या मित्तल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वीडियो जारी कर कहा कि वह अब राजनीति में उतरेंगी.

social share
Google CTA

Ex-IAS Divya Mittal News: उत्तर प्रदेश कैडर की पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने 29 सितंबर को अपने अगले कदम का ऐलान कर दिया है. IAS से इस्तीफा देने के बाद अपने भविष्य को लेकर सस्पेंस बनाए रखने वाली दिव्या मित्तल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वीडियो जारी कर कहा कि वह अब राजनीति में उतरेंगी. उन्होंने साफ किया कि वह किसी राजनीतिक दल के साथ नहीं, बल्कि लोगों के साथ राजनीति करेंगी. दिव्या मित्तल ने उत्तर प्रदेश को अपनी कर्मभूमि बताते हुए कहा कि उनकी राजनीतिक शुरुआत यहीं से होगी.