लेटेस्ट न्यूज़

अखिलेश यादव से मिलकर चायवाले आर्यन यादव ने ये सब कहा, खुद बताया पूरा किस्सा

ADVERTISEMENT

आर्यन यादव ने समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव से मिलकर अपनी परेशानियां और धमकियों का बयान दिया। उन्होंने मारपीट, दुकान सील और अन्य समस्याओं का जिक्र किया। अखिलेश यादव ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।

social share
google news

आर्यन यादव ने हाल ही में समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव से मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान उन्होंने विस्तार से बताया कि कैसे उनको और उनके परिवार को धमकियां दी जा रही हैं. उनसे मारपीट हुई और उनकी चाय की दुकान पर कई बार भेदभावपूर्ण कार्रवाई हुई. उनके पिता और परिवार के सदस्य भी परेशान हुए. आर्यन ने बताया कि फूड सेफ्टी अधिकारी भी उनकी दुकान पर जांच के नाम पर आए और दुकान सील करने की बात कह डाली.