लेटेस्ट न्यूज़

माफी मांगे गठबंधन दल...महिला आरक्षण बिल पास न होने पर भड़के सीएम योगी ने ये सब कहा

ADVERTISEMENT

योगी आदित्यनाथ ने महिला आरक्षण बिल रोकने पर विपक्ष पर हमला किया. यूपी की नारी शक्ति कांग्रेस और गठबंधन से नाराज है. प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों को समर्थन मिला है. राजनीतिक संघर्ष तेज हो गया है.

social share
google news

CM Yogi News: संसद में महिला आरक्षण बिल के पास न हो पाने को लेकर देश भर में राजनीतिक घमासान मचा हुआ है. इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर करारा प्रहार किया है. सीएम योगी ने विपक्ष को 'महिला विरोधी' करार देते हुए कहा कि उन्हें देश की आधी आबादी से अपने इस कृत्य के लिए माफी मांगनी चाहिए.