लेटेस्ट न्यूज़

कांशीराम पॉलिटिक्स पर मायावती ने अखिलेश को दिलाया गेस्ट हाउस कांड याद

रायबरेली में अखिलेश यादव करेंगे कांशीराम की मूर्ति का अनावरण

ADVERTISEMENT

social share
google news

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सोमवार को रायबरेली में बसपा संस्थापक मान्यवर कांशीराम की प्रतिमा का अनावरण करने वाले हैं. ऐसे में इस मुद्दे पर बसपा सुप्रीमो मायावती की प्रतिक्रिया ना आए तो कैसे हो सकता है… रविवार को लखनऊ में आयोजित पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए मायावती ने कहा कि गेस्ट हाउस कांड नहीं होता तो आज सपा और बसपा गठबंधन देश पर राज कर रहा होता.