बिना कुछ किए ही उत्तर प्रदेश में अपने आप समाप्त हो जाएगा आपकी गाड़ी का चालान, इन स्टेप्स को फॉलो कर करें चेक
UP News: उत्तर प्रदेश के परिवहन विभाग ने एक बड़ा फैसला लिया है. यूपी में 2017 से 2021 के बीच में बनाए गए लाखों गैर-कर ई-चालान को अब समाप्त किया जाएगा. देखें पूरी रिपोर्ट.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: उत्तर प्रदेश के परिवहन विभाग ने 2017 से 2021 के बीच में काटे गए लाखों गैर-कर (Non Tax) ई-चालान को समाप्त करने का फैसला किया है. गैर-कर चालान वो होता है जो यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर लगाया जाता है. इन चालानों का मकसद सड़कों पर सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखना होता है. विभाग के इस आदेश के बाद लाखों गाड़ियों से जुड़े फिटनेस, परमिट, वाहन ट्रांसफर और एचएसआरपी (High Security Registration Plate) जैसे अवरोध अपने आप हट जाएंगे. हालांकि, टैक्स से जुड़े चालान इस राहत के दायरे से बाहर रहेंगे. यूपी परिवहन विभाग के इस निर्णय से प्रदेश भर के लाखों वाहन मालिकों को बड़ी राहत मिलेगी. खबर में आगे जानिए लोगों को अपने चालान का स्टेटस देखने के लिए क्या करना होगा?