यूपी में इतनी बकरियों को पालने पर मिलेगी 50 लाख रुपये की सब्सिडी! पूरी योजना जान लीजिए
भारत के ग्रामीण इलाकों में खेती के साथ-साथ पशुपालन भी आजीविका का एक अहम हिस्सा है. छोटे और सीमांत किसान जहां पशुपालन से अपनी रोजी-रोटी चलाते हैं, वहीं कुछ संपन्न किसान इसे खेती के साथ जोड़कर अतिरिक्त आमदनी कमाते हैं.
ADVERTISEMENT

Animal husbandry
भारत के ग्रामीण इलाकों में खेती के साथ-साथ पशुपालन भी आजीविका का एक अहम हिस्सा है. छोटे और सीमांत किसान जहां पशुपालन से अपनी रोजी-रोटी चलाते हैं, वहीं कुछ संपन्न किसान इसे खेती के साथ जोड़कर अतिरिक्त आमदनी कमाते हैं. पशुपालन के क्षेत्र में बकरी पालन सबसे लोकप्रिय विकल्प बनकर उभरा है. इसका कारण है बकरियों का छोटा आकार, हर तरह की जलवायु में ढलने की उनकी क्षमता और कम जगह में आसानी से पाले जाने की सुविधा. तो आइए इस लेख में जानते हैं कि अगर 100 बकरियों को पाला जाए तो इसके लिए कितना खर्च और कितनी जमीन चाहिए.